करौली: शहर सहित जिले भर में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में आमजन हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत शहर सहित जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।एसपी ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जगाना था।नई मंडी हिंडौन, सदर करौली, लांगरा और गढ़मोरा पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली।