हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारी निलंबित
पंचकूला, 2 अक्टूबर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने गुरुग्राम में तैनात दो क्षेत्रीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बोर्ड के चेयरमैन शेखर विद्यार्थी, IAS द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार गुरुग्राम नॉर्थ की क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती आकांक्षा तथा गुरुग्राम साउथ के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला रहेगा। आदेश में उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
बोर्ड की ओर से संबंधित अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को आदेश की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
#HVN24