शामली: थानाभवन की अस्पताल कॉलोनी में घर के कमरे में मृत अवस्था में मिली महिला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Shamli, Shamli | Nov 21, 2026 शनिवार की सुबह थानाभवन की अस्पताल कॉलोनी में एक महिला घर के कमरे में मृत अवस्था में मिली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रूपा पत्नी मोहित के रूप में हुई है। रूपा का पति मध्यप्रदेश में कोल्हू पर काम करने गया हुआ था, जबकि देवर, देवरानी और ससुर मुजफ्फरनगर के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि कमरे में महिला की तीन बेटियां भी सो रही थी।