बदनावर: केदारनाथ में फंसे,ग्राम ढोलाना के ,6 श्रद्धालुओ का हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू।
Badnawar, Dhar | Aug 5, 2024 केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पर गए बदनावर के ढोलाना गांव के ,6 तीर्थ यात्री बादल फटने के बाद बंद हुए रास्तों के कारण केदारनाथ के पास फंस गए थे। जहां भारतीय वायु सेवा व उत्तराखंड सरकार की राहत टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज सभी, 6 यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला गया।जिन्हे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।