बदनावर: ग्राम नागदा में विश्व आदिवासी दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित, धूमधाम से निकाला गया चलसमारोह।
Badnawar, Dhar | Aug 4, 2024 ग्राम नागदा में महान क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की गाथा स्थापना दिवस के रूप में विश्व आदिवासी दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम भील सेवा संगठन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें धूमधाम से नगर में चल समारोह निकाला गया। नागदा में धूमधाम से चल समारोह निकाला गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजन चलसमारोह में शामिल हुए।