बदनावर: नगर में धूमधाम से निकली तीसरी शंकर सवारी, भोलेनाथ का खाटू श्याम के रूप में किया विशेष श्रृंगार।
Badnawar, Dhar | Aug 6, 2024 बदनावर में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भगवान शंकर की तीसरी सवारी निकली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर शिवलिंग का खाटू श्याम जी के रूप में सुंदर श्रृंगार किया गया। महाकाल मंडल के तत्वावधान में सोमवार देर शाम को धूमधाम से, शाही सवारी निकाली गई।