बदनावर: बदनावर पुलिस ने, नकली नोट चलाने वाले,3 आरोपियो को किया गिरफ्तार।
Badnawar, Dhar | Aug 5, 2024 गत बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार में ग्राम खेड़ा निवासी जितेंद्र पिता कैलाश गिरवाल अपनी दो बकरी बेचने के लिए आया था। जहां उसने 6000 रुपए में बकरी बेच दी थी तथा बदले में उसे, 200 के यह नोट दिए थे। जब वह बकरी बेचकर बाजार में सामान खरीदने गया तो उसे दुकानदार ने बताया कि यह ,200 के नोट नकली है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।