बदनावर: केदारनाथ में ग्राम ढोलाना के, 6 तीर्थ यात्री फंसे, बादल फटने से रास्ते हुए बंद,पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की चर्चा।
Badnawar, Dhar | Aug 4, 2024 केदारनाथ धाम में,29 व 30 जुलाई को बादल फटने से सैकड़ों तीर्थयात्री केदारनाथ और रास्ते में ही फंस गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के, 61 यात्रियों के साथ ही बदनावर के गांव ढोलाना के, 6 यात्री भी फंसे हुए हैं।पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह ने ,मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की है।सरकार द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।