बदनावर: कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद साजिद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पासपोर्ट में तथ्य छिपाने का लगा आरोप।
Badnawar, Dhar | Aug 5, 2024 बदनावर के कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति पूर्व पार्षद साजिद खान को बदनावर पुलिस ने पासपोर्ट में तथ्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता के विरुद्ध मामला दर्ज करने पर क्षेत्र की राजनीती गर्मा गई है। विधायक भंवरसिंह शेखावत ने मामले को लेकर ,पुलिस पर कानून उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।