रोहिणी: दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले 11 वर्षीय हनी को उसकी कोचिंग अनक्रेडिबल एकेडमी कोचिंग के शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया है। आरोप है कि टीचर गुड्डू ने बच्चे को पानी के पाइप से इतनी बुरी तरह मारा कि उसके हाथ का मांस तक फट गया और पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान बन गए हैं।