हुज़ूर: भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, 2000 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट संकट में
Huzur, Bhopal | Mar 10, 2026 इरान-इजराइल युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को एलपीजी (लिक्विफाइडपेट्रोलियम गैस) सिलेंडर समेत ईधन को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट नजर आए। भोपाल में कलेक्टर ने जिम्मेदारों की बैठक बुलाई तो भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने से 2 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट पर संकट आने की बात कही।