लखीसराय: जिला नियोजन कार्यालय रोजगार कैंप में 10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एकदिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन जॉब कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार की संध्या 5:10 पर कार्यालय कर्मी नीतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, इस जब कैंप में HRVS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा ऑपरेटर पद के लिए 26 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया जिनमें 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।