गोपालगंज: गोपालगंज में बनेगा केन्द्रीय विद्यालय का भवन, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पवन कुमार
गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के डोमहाता गांव में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। साथ में राज्य सरकार की तरफ से इसे बनाने की मंजूरी भी दे दी गई है। उम्मीद है कि इससे जिले का विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी बड़ी पहल है। इसकी जानकारी कलेक्टरेट परिसर में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे दी।