सिवनी: सेवा संकल्प अभियान में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मेडिकल कॉलेज में किया पौधारोपण
Seoni, Seoni | Sep 28, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सोमवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज कंडीपार में भ्रमण व पौधारोपण किया, बंडोल आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद किया और छपारा में लखपति दीदी व जम्बो सीताफल संग्राहकों से संवाद किया।