सिरोंज: जलसंकट के बीच नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ व आम जन ने निकाली झंडा यात्रा,महामाई माता मंदिर पर हुआ समापन
Sironj, Vidisha | Jul 31, 2024 जल संकट को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष,सीएमओ, पार्षदों और आम जन ने झण्डा यात्रा निकाली।शीतला माता मंदिर कथाली बाजार से प्रांरभ होकर यह झंडा यात्रा मुख्य बाजार,थाना,तहसील होते हुए करीब 9 किमी चलकर महामाई माता दरबार में पहुंची।यात्रा में शामिल लोगों ने दंडवत माता रानी के मंदिर की परिक्रमा कर मातारानी से अच्छी बारिश की कामना की।