सिरोंज: क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने सीएम राइज विद्यालय का किया औचक निरीक्षण,अव्यवस्थाएं देख दिए दिशा निर्देश
Sironj, Vidisha | Jul 30, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के सीएम राइज विद्यालय का विधायक उमाकांत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम राइज विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिली। कई शिक्षक बिना अनुमति लिए छुट्टी पर थे। ऐसे में विधायक ने प्राचार्य को दिशा निर्देश दिए। साथ ही फटकार भी लगाई।