सिरोंज: ग्राम पंचायत लिधौड़ा में कचरा घर में मिली छात्र छात्राओं की अंकसूची,एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Sironj, Vidisha | Jul 31, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लिधौड़ा में कचरा घर में छात्र छात्राओं की अंकसूची मिलने से स्कूल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मामले संज्ञान में आने के एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीआरसी ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।