भरतपुर के रूपवास इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। पूरा परिवार शादी में गया हुआ था। देर रात जब परिवार के लोग वापस तो, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गोदरेज की अलमारी से करीब 5 लाख के गहने और 25 हजार रुपये कैश गायब थे।