मधेपुरा: जिले की प्रभारी मंत्री ने खेत पहुंचकर सुनी शकरकंद किसानों की समस्याएँ, समाधान का दिया भरोसा
मधेपुरा जिले में शकरकंद की खेती किसानों की आय बढ़ाने का नया माध्यम बनती जा रही है। जिले के दौरे पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी मंडल ने बेलारी क्षेत्र के शकरकंद उत्पादक किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।