खगड़िया: बचपन प्ले स्कूल ने बाजार समिति में मनाया खेल दिवस
बचपन प्ले स्कूल खगड़िया द्वारा सोमवार को दिन के तीन बजे बाजार समिति में खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जहां बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी जीत की भूख का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी सिंटू कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।