खगड़िया: मोहद्दीपुर में कुत्ते के काटने से बालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ने भागलपुर रेफर किया
जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में रविवार शाम 5:00 बजे आवारा कुत्ता काटने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान मोहद्दीपुर के रमेश सिंह के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है।