खगड़िया: नगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया
नगर पुलिस ने अलग अलग मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बबुआगंज के रोहन कुमार राय, बलुआही वार्डसंख्या 24 से नीतीश कुमार, काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।