खगड़िया: चित्रगुप्त नगर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
चित्रगुप्त नगर पुलिस ने एक शराबी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सिंटु कुमार ने बताया कि नशे में धुत सन्हौली के महानंद साह समेत संदिग्ध अवस्था में सन्हौली के छोटु कुमार व विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।