हसनपुर: जमीन के विवाद में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, सास समेत चार पर मुकदमा, आदमपुर के बुखारीपुर गांव की घटना
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में जमीन के विवाद में एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुपट्टे से गला घोंटने के बाद सिर पर इमामदस्ते की लोहे की मूसली से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास, ददिया सास समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।