🚨 हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू के बाद चंबल नदी में छोड़ा
कोटा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हॉस्टल परिसर में मगरमच्छ घुस आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास चंबल नदी में छोड़ दिया गया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उनसे दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।
Ladpura, Kota | Jul 18, 2026