इटारसी: ग्राम नागपुर कलां में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वीडियो बनाया, वन विभाग ने तलाश शुरू की
नागपुर कलां गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे एक बार फिर तेंदुआ देखाई देने से ग्रामीणों में गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले एक हफ्ते से गांव के आसपास ही घूम रहा है, जिसकी वजह से लोग अपने बच्चों को लेकर काफी डरे हुए हैं।रविवार शाम को जैसे ही तेंदुआ दोबारा नजर आया, वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।