हरिद्वार: ब्रह्मपुरी के पास रेलवे पटरी से पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 30 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी के पास रेलवे पटरी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 30 पव्वे भी बरामद किए हैं। आरोपी प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहा था। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।