हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में घुसा जंगली हाथी, आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हाथी की चहलकदमी
आबादी क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में एक जंगली हाथी घुस आया। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में हाथी की चहलकदमी कैद हो गई। दो दिन पहले भी हरिद्वार के आर्य नगर में जंगली हाथी देखा गया था।