भिंड नगर: NH-719 पर छीमका के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने एम्बुलेंस में तोड़ा दम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
भिंड के गोहद चौराह थाना इलाके की छीमका के पास गिल ढाबा के नजदीक एक यूको कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें यूको में सवार चार यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि प्रदीप प्रजापति नामक युवक ने ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया जिसके शव को आज सुबह 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका पीएम किया जा रहा है इस सडक हादसे में 6 लोग घायल भी हो गए है