पलिया: फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव
थाना पलिया क्षेत्र में रविवार को श्यामल डेरी में बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शादीशुदा युवती का शव । शव मिलने के बाद मानो क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई । मृतक महिला का नाम सोनी पत्नी शुभम उर्फ मनोज जो कि पिछले कई वर्षों से शामिल डेरी में कार्यरत थे और इटौंजा के रहने वाले बताए जा रहे हैं । श्यामल डेरी में ही उनको निजी आवास मिला था।