सिरसागंज: भारौल बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, चार और आरोपी दबोचे गए, पूर्व में ब्रांच मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ग्राहकों के गोल्ड पैकेट्स के गबन मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 18 जून को शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों की गिरफ्तारी के बाद अब अरांव पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में वांछित चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।