कोरबा: ग्राम खेतार में पेयजल संकट गहराया, आदिवासी परिवार प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर
Korba, Korba | May 10, 2026 जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेतार में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के दर्जनों आदिवासी परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नलों में पानी नहीं आ रहा, जबकि पीएचई वि