जींद: पोंकरी खेड़ी गांव निवासी किसान की बेटी संगीता विश्व स्तरीय कॉन्फ्रेंस में करेगी शिरकत, दिल्ली से इटली के लिए भरी उड़ान
जींद जिला के पोंकरी खेड़ी गांव निवासी किसान रामराजी ढुल की बेटी संगीता इटली में होने जा रही विश्व स्तरीय कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेगी। आज रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे से संगीता ने इटली के लिए उड़ान भरी। संगीता के पिता रामराजी ढुल ने आज जींद में मीडिया को यह जानकारी दी।