भादरा: नगर पालिका में पार्षद चुनाव में भाजपा और निर्दलीयों का दबदबा, कांग्रेस पिछड़ी, भाजपा बोर्ड बनाने के लिए हुई सक्रिय
भादरा। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के परिणाम सोमवार को मतगणना के बाद घोषित होने के साथ ही भादरा शहर की नई नगर पालिका का राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई। 40 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा के निशान पर 16 व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।