सिमडेगा: 31 अगस्त को गोवा जाने के लिए निकले बीरू के शख्स रास्ते में लापता, पत्नी ने लगाई खोजबीन की गुहार
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरू अंबा टोली गांव निवासी दुर्गा केरकेट्टा नामक व्यक्ति पिछले 31 अगस्त को गोवा जाने के लिए साथी शशि रावत के साथ निकाला था। जो गोवा नहीं पहुंचा है, इधर पत्नी के द्वारा बुधवार को 12:00 बजे बताया कि इस संबंध में थाने में भी शिकायत की गई है और पति को खोजने की गुहार लगाई गई है। बताया साथी सो गया था ट्रेन में इस दौरान वह उतर गया।