Bihar News : त्रिवेणी नहर से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, झोपड़ी में लगाई आग; मौके पर मची अफरा-तफरी। पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर से अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध और आगजनी की घटना सामने आई है। यहां त्रिवेणी नहर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच एक फूसनुमा झोपड़ी में आग लगा दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी नहर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत मौके पर पहुंची थी। टीम के साथ मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक कर्मी भी मौजूद थे। प्रशासनिक टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के कारण कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी नहर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत मौके पर पहुंची थी। टीम के साथ मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक कर्मी भी मौजूद थे। प्रशासनिक टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के कारण कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। इसी दौरान एक फूसनुमा झोपड़ी में आग लगा दी गई। झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच आग लगने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया।
वहीं, इस संबंध में मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश ने बताया कि झोपड़ी में आग अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद अब प्रशासन की ओर से आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। #EncroachmentRemoval #TriveniCanal #BagahaNews #RamnagarNews #WestChamparan #BiharNews #AdministrationAction