गुरारू: मीठापुर शिवा बिगहा गांव: आंगन में सोए परिवार के घर से चोरों ने बक्सा चुराया, जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ
Guraru, Gaya | Sep 23, 2026 थाना क्षेत्र के मीठापुर शिवा बिगहा गांव में चोरों ने बंद घर से बक्सा उड़ा लिया। बक्से में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पीड़िता सुनीता देवी उर्फ मंगरी देवी पति अजीत यादव ने कोंच थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने दो बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई थी।