सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई
सिमडेगा समाहरणालय में गुरुवार को 11:00 बजे सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई ।बैठक मे कोलेबिरा एवं तोरपा के विधायक भी शामिल हुए ।जहां पर जिले के सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी समीक्षा करते हुए कार्य में गुणवत्ता लाने का निर्देश दिया वही सिमडेगा कुरडेग रोड मरमती की जांच हेतु डीसी को निर्देश दिए।