सिमडेगा: बाजार टोली में जंगली हाथी आने से लोगों में दहशत, उमड़ी भीड़
सिमडेगा सारे क्षेत्र के बाजार टोली में बीती देर रात करीब 2:00 बजे जंगली हाथी आने की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे और टॉर्च लेकर जंगली हाथी खोजने लगे ,बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व यहां पर हाथी जाकर लोगों के घरों को नुकसान किया था ।हालांकि गुरुवार सुबह 4:00 बजे तक क्षेत्र में कहीं भी हाथी दिखाई नहीं दिया।