सिमडेगा: झारखंड आजीविका कर्मचारी संघ सिमडेगा ने पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के पास दिया धरना
अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड आजीविका कर्मचारी संघ सिमडेगा इकाई द्वारा गुरुवार को 1:00 बजे समाहरणालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि लंबित भुगतान प्रोन्नति सहित कई मांगे हमारे द्वारा रखी गई लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई ।जिसको देखते हुए नाराजगी है और मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे हड़ताल पर चले जाएंगे