सिमडेगा: सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा की गई
सिमडेगा:- जिले के विकास कार्यों की समीक्षा व प्रगति की दिशा तय करने हेतु सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में गुरुवार को 11:20 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में दिशा की बैठक हुई। डीसी कंचन सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।