सिमडेगा: एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा से एएनएम स्कूल की छात्राओं ने निकाली रैली
एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता रहने के उद्देश्य से सिमडेगा सदर अस्पताल से एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राओं के द्वारा गुरुवार की सुबह 8:00 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया ।रैली की शुरुआत सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया इस मौके पर रैली पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद पुनः सदर अस्पताल पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया गया।