आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को 'सात निश्चय-3' के तहत "सबका सम्मान, जीवन आसान" के उद्देश्य से हथुआ अनुमंडल के सभी 07 प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया और सभी की ऑनलाइन प्रविष्टि 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' पर की गई।
केजीबीवी हथुआ में हथुआ एसडीएम और एसडीपीओ ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने पोर्टल की पूर्ण गोपनीयता व्यवस्था और टोल-फ्री नंबर 1100 के बारे में जानकारी दी, ताकि छात्राएं पेयजल, भोजन, सुरक्षा या ईव-टीजिंग जैसी समस्याओं की बेझिझक शिकायत कर सकें। यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा और अगला शिविर 22 सितंबर 2026 को निर्धारित है।
Information & Public Relations Department, Government of BiharCMO Bihar