सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 01 अवैध तमंचा 12 बोर और 01 खोखा कारतूस 12 बोर
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुंजलपुर मोड़ के पास से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर,01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है।