नानपारा: नवाबगंज में 2 घंटे तक बजता रहा बैंक का इमरजेंसी अलार्म, पुलिस ने परिसर की जांच की, नहीं मिली अवैध गतिविधि
नवाबगंज कस्बे में स्थित इंडियन बैंक शाखा में गुरुवार रात अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने से आसपास के लोगों में कौतूहल फैल गया। रात करीब 11 बजे शुरू हुआ अलार्म लगातार काफी देर तक बजता रहा। अलार्म की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग बैंक के पास जमा हो गए। स्थानीय निवासियों, जिनमें पप्पू अंसारी और शहाबुद्दीन शामिल थे, ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड से घटना जानकारी ली