बनियापुर: रामधनाव गांव में कटहल का कोआ खाने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में छाया मातम
सहाजियपुर थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव में फूड पॉइजनिंग से दो सगी बहनों की मौत हो गई. मृत बच्चियों की पहचान राकेश महतो की पुत्री 10 वर्षीय मुस्कान कुमारी और 7 वर्षीय नीशू कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने कटहल का कोआ खाया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई............