31.05.की रात्रि लगभग 22:40 बजे गाड़ी संख्या 22346 पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के आरा रेलवे स्टेशन से पूर्व स्थित श्री टोला नहर पुल के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंजन पर पत्थर फेंके जाने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना में इंजन का अग्रिम शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे रेल परिचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में एक व्यक्ति को ट्रेन के इंजन की ओर पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।
Arrah, Bhojpur | Jun 6, 2026