नागौद: *उफनाते रपटा से जान जोखिम में डालकर बाइक सवारों ने किया पार, बाल-बाल बचे युवक*
Nagod, Satna | Aug 21, 2026 सतना। जसो थाना क्षेत्र के दुबहिया गांव में उफनाते रपटा को पार करना बाइक सवार युवकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। पानी के तेज बहाव के बीच युवक अपनी बाइक लेकर रपटा पार करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार असंतुलित होकर बहने की स्थिति में आ गए, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बनाना छोड़ बाइक सवारों को बचाया।