ऊन: महिला और उसके भतीजे पर 15 लाख की धोखाधड़ी और बलात्कार में फंसाने की धमकी का आरोप, झिंझाना थाने में केस दर्ज
Un, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रंगाना निवासी रोहित कुमार की शिकायत पर गांव की ही एक महिला और उसके भतीजे उज्जवल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायकर्ता से नामजद आरोपियों द्वारा 15 लाख की धोखाधड़ी की गई और रकम मांगने पर बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी गई।