पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; चांपा थाने के बाहर तनाव...
• चांपा पुलिस की हिरासत में युवक बुल्लु सहिस की मौत से हड़कंप, बताया जा रहा है कि अवैध शराब के मामले में पुलिस देर रात बुल्लु सहिस को थाने लेकर आई थी..
• थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया..
• मृतक चांपा के मेहंदीपारा का रहने वाला है, पुलिस की ओर से मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही जा रही है, वहीं, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है..
• युवक की मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों ने चांपा थाने का घेराव किया, स्थिति को देखते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है...
• मामले में युवक की मौत के वास्तविक कारण और पुलिस हिरासत के दौरान हुई घटनाओं की जांच महत्वपूर्ण होगी...
#breakingnews #policenews #thanagherav